KHAGARIA:-बड़ी खबर खगड़िया से आ रही है जहां गंगा स्नान के दौरान दो सहेलियों की डूबने से मौत हो गयी।इस हादसा के बाद दोनो परिवार में कोहराम मच गया है।
दो सहेलियों के डूबने का यह यह हादसा खगड़िया जिले के भरतखण्ड सहायक थाना इलाके के मथुरापुर गांव की है।मिली जानकारी के अनुसार भरतखंड गांव की 12 साल की सोनाली और लोनियाचक की 13 साल की सोनाली गंगा स्नान के लिए एक साथ गयी हुई थी।नहाने के दौरान एक सहेली गहरे में पानी में जाने की वजह से डूबने लगी तो दूसरी सहेली उसे बचाने का प्रयास करने लगी पर.. उसे सफलता नहीं मिली और दोनो गंगा में डूब गये.. जिससे दोनो की मौत हो गयी।
दोनो के डूबने की सूचना मिलते ही घाट पर अफरा-तफरी मच गयी..कुछ तैराक गंगा में कूद कर दोनो सहेलियों का शव बाहर निकाला है।इस हादसे की सूचना मिलते ही दोनो परिवार में कोहराम मच गया है।दोनो के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
खगड़िया से सुमन झा की रिपोर्ट
Tags
big breaking news
Bihar news
Khagaria
khagaria aaspaas
khagaria live news
khagaria news
khagaria sadar