![]() |
राष्ट्रीय अध्यक्ष |
आज एंटी करप्शन इंटरनेशनल काउंसिल राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ मुकुल शर्मा और बिहार प्रदेश अध्यक्ष ई०राहुल कुमार दुबे जी के निर्देशानुसार आज पर्यावरण दिवस मनाया गया बिहार के अनेकों जिले में जिसमें हमारे स्टेट चीफ डायरेक्टर नुरुल इस्लाम और प्रदेश युवा संयुक्त सचिव सुभम कुमार जी और समस्तीपुर के जिला प्रभारी रौशन कुमार गुप्ता जी साथ ही अन्य जिला के पधाधिकारी गणों ने वृक्षरोपण कर पर्यावरण संरक्षण हेतु संकल्प लिया।
इस उपरोक्त पर प्रदेश युवा संयुक्त सचिव बिहार के सुभम कुमार ने बताया कि आधुनिक युग में पर्यावरण प्रदूषण एक बहुत गंभीर समस्या है, प्राकृतिक संतुलन को बनाए रखने के लिए पर्यावरण की सुरक्षा व संरक्षण करना हम सभी का नैतिक दायित्व है।
विश्व पर्यावरण दिवस पर आइए पर्यावरण प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का संकल्प लें |
साथ ही मनुष्य और पर्यावरण का संबंध अटूट है। समाज में हर एक व्यक्ति का यह दायित्व है कि वो पर्यावरण की सुरक्षा में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे। और स्वस्थ पर्यावरण के बिना स्वस्थ समाज की कल्पना नहीं की जा सकती है।
जागरुक बनें, जागरूकता फैलाएं आओ मिलकर पर्यावरण बचाएं आप सभी को विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।