*कॉमरेड केदारनाथ पांडे सच्चे अर्थों में शिक्षक आंदोलन के अग्रदूत थे - किरण देव यादव*
*अलौली खगड़िया: फरकिया मिशन एवं शिक्षक संघर्ष मोर्चा के तत्वाधान में शिक्षक नेता विधान पार्षद केदारनाथ पांडेय के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त किया गया।
मिशन के संस्थापक अध्यक्ष सह मोर्चा के जिला संरक्षक किरण देव यादव ने एमएलसी कॉमरेड केदारनाथ पांडे के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सच्चे अर्थों में केदारनाथ पांडे विधान पार्षद, शिक्षक आंदोलन के अग्रदूत थे। जिन्होंने समान शिक्षा प्रणाली, शिक्षा का अधिकार एवं शिक्षकों के समस्या समाधान के सवाल को लेकर आजीवन संघर्षरत रहे। इनके निधन से राजनीतिक शैक्षणिक सामाजिक बौद्धिक सांस्कृतिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है जिसे निकट भविष्य में भरपाई करना संभव नहीं है। वे सबसे अधिक समय तक चार बार एमएलसी रहे। वे शिक्षा जगत में याद किए जाएंगे।
शिक्षक नेता उपेंद्र कुमार मारिया फर्नाडीज संगीता कुमारी भारती देवी सुनैना देवी अमृता जयसवाल गीता देवी चंद्रशेखर यादव राजकिशोर राम अमर यादव मिथिलेश कुमार अमित कुमार नंदकुमार सिंह आदि ने एमएलसी केदारनाथ पांडे के निधन पर शोक व्यक्त किया।