यशवंत पटेल बने पारस खेमा के खगड़िया लोजपा युवा जिलाध्यक्ष, दर्जनों पार्टी के नेताओं ने माला पहनाकर किया स्वागत।

खगड़िया: विद्याधार स्थित यशराज होटल में लोजपा द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया।इस मौके पर लोजपा नेता डा. रंजीत पासवान, जिला अध्यक्ष मो. मासूम, दलित सेना जिला अध्यक्ष बालकृष्ण पासवान, जिला प्रधान महासचिव अरविंद स्वर्णकार, महिला प्रकोष्ठ की जिलाअध्यक्ष सुधा पासवान, प्रखंड अध्यक्ष चिनीलाल मंडल, मिंटू पासवान, जिला उपाध्यक्ष शिव पासवान सहित दर्जनों लोजपा नेताओं ने नव मनोनित लोजपा युवा जिलाध्यक्ष यशवंत पटेल को बधाई दी। दलित सेना जिला अध्यक्ष बालकृष्ण पासवान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्मृतिशेष पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर आगामी आठ अक्टूबर को पटना में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कमर कस लें। उन्होंने कहा कि खगड़िया लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस का गृह जिला है। यहाँ से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को पटना कार्यक्रम में शामिल होना है। सात अक्टूबर की रात में जनहित एक्सप्रेस से कार्यकर्ता खगड़िया से पटना के लिए रवाना होंगे। उन्होंने युवा जिला अध्यक्ष यशवंत पटेल को बधाई देते हुए जिले में युवाओं को संगठित करने पर बल देने की बात कही। यशवंत पटेल ने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने का काम किया जाएगा। इस मौके पर रणवीर पासवान, दयानंद पासवान विनोद यादव, हीरालाल यादव, नारायण पासवान, निक्कू सिंह, शक्ति पासवान, राजाराम पासवान, विजय साह, आशीष पासवान, श्रीकांत पासवान आदि मौजूद थे।

Suman kumar jha

Digital media network of Bihar. the latest news in hindi including breaking news , top headlines , latest video on elections , local city wise coverage and more on👇🏻 website:– www.thesamacharexpress.com

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने