जानकारी आ रही है कि देर रात तेजप्रताप की तबीयत ज्यादा खराब हो गई। उन्हें तेज बुखार और सांस लेेेने में दिक्कत हो रही थी। इसके बाद डाक्टर रात में उनके आवास पर पहुंचे। तेजप्रताप को दिन से ही बुखार था। लेकिन रात में बुखार तेज हो गया। उनकी तबीयत अब ठीक बताई जा रही है।
बताते चलें कि लालू प्रसाद के जेल में रहने और उनकी सेहत खराब होने के बाद से लालू परिवार की होली का फीका पड़ता जा रहा है। एक समय उनके यहां की कुर्ता फाड़ होली के चर्चे हुआ करते थे। लेकिन इस बार भी लालू प्रसाद जेल में हैं। 15 मार्च को उनकी जमानत पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। वैसे समझा जाता है कि इस बार राबड़ी आवास पर होली नहीं मनेगी।
इसलिए तेजस्वी यादव दिल्ली गए हैं। दिन में तेजस्वी ने विधान परिषद चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के समर्थन में चुनावी सभाएं की। इसके बाद वे शाम में दिल्ली गए हैं। मालूम हो कि फिलहाल विधानसभा का बजट सत्र भी चल रहा है। परिवार के अन्य सदस्य पटना में ही हैं। दिल्ली जाने से पहले तेजस्वी ने सरकार पर जमकर हमला बोला।