कलेक्ट्रेट के राजस्व शाखा के कर्मियों के साथ डिप्टी कलेक्टर ने किया था दुर्व्यवहार, कर्मचारियों ने किया जमकर विरोध प्रदर्शन

 
डेस्क। कलेक्ट्रेट के राजस्व शाखा के कर्मियों के साथ डिप्टी कलेक्टर द्वारा किए गए दुर्व्यवहार को लेकर कर्मचारियों ने अपना विरोध प्रदर्शन किया। गौरतलब हो कि वरीय उप समाहर्ता राजस्व शाखा प्रभारी सविता कुमारी पर राजस्व शाखा के लिपिक बिट्टू वर्मा अशोक कुमार क्रांति अरोड़ा आदि ने दुर्व्यवहार मारपीट गाली-गलौज और अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।

कर्मियों ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री और अनुसूचित जाति जनजाति के सभापति जीतन राम मांझी द्वारास्थानीय विभागीय पदाधिकारियों के साथ की जाने वाली बैठक हेतु राजस्व कार्यालय के सभी कर्मियों द्वारा पूर्वाहन 9 बजे से ही उपस्थित होकर निर्देशानुसार प्रतिवेदन तैयार किया जा रहा था। इसी बीच प्रभारी पदाधिकारी जिला राजस्व शाखा द्वारा अनावश्यक रूप से राजस्व शाखा के कर्मियों के साथ गाली गलौज एवं अभद्र और अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया गया।

इस मामले को लेकर समय अंतर्गत सभी विभागों के कर्मचारियों ने वरीय उप समाहर्ता पर कार्रवाई की मांग करने लगे। जिसके बाद जिलाधिकारी के आश्वासन पर कर्मी माने। इस मामले में वरीय उप समाहर्ता सविता कुमारी से पूछने पर उन्होंने इस मामले में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।


Suman kumar jha

Digital media network of Bihar. the latest news in hindi including breaking news , top headlines , latest video on elections , local city wise coverage and more on👇🏻 website:– www.thesamacharexpress.com

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने