ब्यूरो रिपोर्ट।बिहार समाचार।खगड़िया
खगड़िया में शिक्षा विभाग की गाड़ी पूरी तरह बेपटरी हो गई है।शिक्षा पदाधिकारियों की लापरवाही से पूरी व्यवस्था हाशिए पर है।जिले में एक प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कई प्रखंड के प्रभार में भी हैं।ऐसे में शिक्षा विभाग का पूरा कामकाज प्रभावित हो रहा।चौथम बीईओ को अलौली बीईओ का भी प्रभार दिया गया है।जिस कारण स्कूलों का निरीक्षण से लेकर पठन-पाठन का कार्य प्रभावित हो रहा है। वहीं जिला शिक्षा पदाधिकारी कृष्ण मोहन ठाकुर विभागीय आदेशानुसार श्री शिवनारायण मध्य विद्यालय शुम्भा के प्रधानाध्यापक शैलेन्द्र शर्मा को स्थानांतरित तो कर दिया लेकिन उक्त विद्यालय में पहले से गवन और लापरवाह वरीय शिक्षक शंकर मोची जिस पर विभाग द्वारा दोषी भी ठहराया गया था।
बावजूद शैलेन्द्र शर्मा के द्वारा पुनः शंकर मोची को ही प्रभार दिया गया।जिस कारण पुनः विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था और अन्य व्यवस्था जस के तस बनी हुई है। मध्यान्ह भोजन योजना को लुट का अड्डा बना लिया गया है।शंकर मोची के 4 दिन के कार्यकाल में एक भी दिन सही से बच्चों को भोजन नहीं कराया गया जिसका जीता-जागता उदाहरण बच्चें खुद हैं।वहीं 15-20 बच्चों की उपस्थिति में 250 बच्चों की उपस्थिति दर्ज कराई गई है।
दूसरी तरफ रसोईया ने बताई कि भोजन बनाने के लिए पर्याप्त बर्तन नहीं है जिस कारण ऐसी स्थिति बहुत दिनों से बनी हुई है। लागातार प्रधानाध्यापक, जनप्रतिनिधियों,शिक्षा समिति के सदस्यों को बताया जाता है, बावजूद किन्हीं के द्वारा बर्तन और थाली व्यवस्था नहीं किया जाता है। रसोईया ने बताई कि उसे प्रधानाध्यापक के द्वारा जितना राशन सामग्री दिया जाता है उतना का खाना तैयार कर बच्चों को खिलाती है।घट जाता है क्या करें।अब सवाल है शिक्षा पदाधिकारी महोदय आखिर कब तक इस विद्यालय की विधि व्यवस्था जो वर्षों से चरमराई हुई है सुधार होगा??