बिहार के बेगूसराय में बाइक सवार दो सनकी शूटरों ने एनएच 28 और एनएच 31 पर आधे दर्जन जगहों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई जबकि 8 लोग गोली लगने के कारण गंभीर रूप से घायल हैं।
सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और पुलिस नाकेबंदी कर बाइक सवार बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।
बेगूसराय में हुई इस घटना ने पूरे प्रदेश को थर्रा कर रख दिया है। जानकारी के अनुसार, घटना में फायरिंग की शुरुआत मंगलवार की शाम 5 बजे के करीब बरौनी थर्मल चौक से हुई, जहां तीन लोगों को गोली मारी गई दी। इसके बाद बदमाश हाईवे से ही बीहट की तरफ निकल गए। इसके बाद, बदमाशों ने मल्हीपुर चौक पर एक मछली विक्रेता पर गोली दाग दी, जिसके चलते दुकानदार समेत दो और लोग भी घायल हो गए। फिलहाल दोनों का इलाज जारी है।
बेगूसराय पुलिस हाईवे पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। एक जगह पर लगे सीसीटीवी कैमरे में दोनों अपराधियों की तस्वीर कैद हो गई है। वे एक बाइक पर सवार थे। पुलिस इस आधार पर दोनों की तलाश में जुटी है। बेगूसराय जिले में चारों ओर नाकाबंदी कर दी गई है। पटना समेत पड़ोसी जिलों में भी अलर्ट जारी हुआ है।