बेगूसराय. जिले में उस समय दहशत फैल गयी, जब एक सिरफिरे ने कई लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसमें करीब 11 लोगों की गोली लगने की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि इस गोलीबारी में एक लोगों की मौत हो गयी है, जबकि 10 लोगों गंभीर रूप से घायल हो गये। वहीं इस घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गयी है।
मिली जानकारी के अनुसार दो बाइक सवार अपराधियों ने जिले के मल्हीपुर में दो लोगों को, बरौनी थर्मल चौक पर तीन लोगों को, बरौनी में दो लोगों को, तेघड़ा में दो लोगों को, बछवाड़ा में दो लोगों को गोली मार दी। इस गोलीबारी में करीब 11 लोगों को गोली लगी है। इसमें एक लोगों की मौत की हो गयी है। बाकी 10 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।
वहीं इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अपराधियों को पकड़ने में जुट गयी है। इसके लिए पुलिस सड़कों पर नाकेबंदी कर दी है। ताबड़तोड़ हुई इस फायरिंग से लोगों में चीख पुकार मच गयी। लोग दहशत में आ गए हैं। वहीं पुलिस सुरक्षा को लेकर पुलिस गश्ती बढ़ा दी है।
एसपी ने कहा-नाकेबंदी की है
उधर, बेगूसराय के एसपी योगेंद्र कुमार ने ये तो नहीं बताया है कि कुल कितने लोगों को गोली मारी गयी है लेकिन घटना की पुष्टि की है. एसपी ने बताया है कि बाइक सवार दो बदमाश एनएच पर घटना को अंजाम दे रहे हैं. पूरे जिले में नाकेबंदी कर दी गई है. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए जिले भर में पुलिस टीम नाकेबंदी कर छापेमारी कर रही है।
सभी घायलों और मृतक की पहचान कर ली गयी है। घायलों में 1. विशाल सोलंकी, 2. रंजीत कुमार, 3. प्रशांत कुमार रजक, 4.नीतीश कुमार, 5.अमरजीत कुमार, 6. गौतम कुमार, 7. भरत यादव, 8. नीतीश कुमार, 9. जीतू पासवान शामिल है। जबकि मृतक की पहचान गोपाल सिंह के 30 वर्षीय बेटे चंदन कुमार के रुप में हुई है जो सोकहरा का रहने वाला था। बेगूसराय एसपी ने 10 लोगों को गोली लगने और एक की मौत की पुष्टि की है।
Source- n4n