खगड़िया जिले के गंगौर थाना क्षेत्र से पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार के सख्त निर्देश पर थानाध्यक्ष संजीव कुमार A.S.I अशोक कुमार एवं B.M.P बल के सयुक्त कार्यवाई में समकालीन अभियान चलाया गया। जिसमे अलग अलग जगहों से तीन को गिरफ्तार किया गया |
आपको बताते चलें कि
नीतीश कुमार पिता -बिशुनदेव राम, साकिन तेतराबाद चंद्रपुरा थाना गंगौर जिला खगड़िया को गुप्त सूचना के आधार पर लगभग पांच लीटर देशी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। मंजेश कुमार ,पिता- रणवीर सिंह (मुकुल सिंह) साकिन ओलपुर गंगौर, थाना - गंगौर जिला खगड़िया को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया।
वही गंगौर तिरासी मोड़ के पास से मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के रांको डीह निवासी मोनू कुमार सहनी पिता- मनोज सहनी जिला खगड़िया को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया।जिसे न्यायिक प्रक्रिया हेतु कागजी कार्रवाई दुरुस्त कर दिनांक आरोपी को खगड़िया न्याय के हिरासत भेजा गया।