खगडिय़ा- परबत्ता थाना क्षेत्र के कबेला- बलहा के बीच नास बहियार में बीते बुधवार को एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया था। आरंभिक जांच-पड़ताल में सामने आया कि युवक की हत्या मंगलवार की रात कर अज्ञात अपराधियों ने हत्या कर शव को उक्त बहियार में फेंक दिया। युवक का चेहरा क्षत-विक्षत था। शुक्रवार को उक्त शव की पहचान हो गई है।
परबत्ता थानाध्यक्ष प्रियरंजन ने बताया कि उक्त शव की पहचान भागलपुर जिले के बाथ थाना अंतर्गत कुमेठा के सन्नी मिश्रा के रूप में हुई है। सन्नी मिश्रा रेलवे के ग्रुप डी में नौकरी करता था। मंगलवार की रात वह घर से ससुराल जाने के नाम पर निकला था।
नास बहियार में मिले अज्ञात शव की पहचान हो गई है। मृतक भागलपुर जिले के बाथ थाना स्थित कुमैठा गांव का रहने वाला था। युवक की हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की गहन छानबीन कर रही है। - प्रियरंजन, परबत्ता थानाध्यक्ष।
*खगड़िया लाइव न्यूज़*