मुज़फ़्फ़रपुर के बेनीबाद ओपी क्षेत्र के इस बक्त कि एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहा एक सनकी पिता ने अपने दो मासूम बच्चों की गला दबाकर हत्या कर दी। फिर खुद भी फंदे से लटककर आत्महत्या कर लिया।इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गयी।
वही सूचना पर ओपी प्रभारी राजकुमार मौके पर पहुंचे। कमरे में दोनों बच्चे और उसके पिता का फंदे से झूलता हुआ लाश मिला। शव को उतारा गया। छानबीन शुरू की गई। मृतक पिता की पहचान दीपक कुमार राय (37) इसकी बेटी वाणी कुमारी (8) और बेटा प्रियांश (5) के रूप में हुई है। जांच पड़ताल करने के बाद तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कवायद की जा रही है।
बताया गया की दीपक की शादी 2011 में बबिता कुमारी से हुई थी। शादी के बाद उसे एक बेटी और एक बेटा हुआ। परिजन भूषण कुमार के अनुसार दीपक कुछ काम नहीं करता था। इसे लेकर पति-पत्नी में हमेशा लड़ाई-झगड़ा होता था। इधर, दोनों के बीच विवाद काफी बढ़ गया था। पत्नी गुस्से में आकर आने दोनों बच्चों को छोड़कर मायके चली गयी थी।
ससुराल में भी हुआ था विवाद : परिजन का कहना है की सोमवार को दीपक अपनी पत्नी को वापस लाने ससुराल गया था। लेकिन, वहां पर भी दोनों के बीच खूब लड़ाई हुई। परिजन का आरोप है की उसे टॉर्चर किया गया था। पुलिस को भी बुलाया गया था। किसी तरह दीपक वहां से रात को लौटकर घर आया था। उस समय वह काफी परेशान और तनाव में था।
सोये अवस्था मे कर दी हत्या : बताया जाता है की रात को खाना खाने के बाद उसके दोनों बच्चे और वह सोने चला गया था। इसी दौरान न जाने उसे क्या सुझा। सोये अवस्था मे पहले दोनों मासूम बच्चों की हत्या की। फिर खुद भी फंदे से झूलकर आत्महत्या कर लिया। घटना की जानकारी आज सुबह लोगों को मिली। इसके बाद गांव में सनसनी फ़ैल गई