बड़ी खबर : बेगूसराय में डबल मर्डर सुबह - सुबह जुआ खेलने के दौरान दो पक्षों के बीच तबातोड़ फायरिंग 4 को लगी गोली, 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है


बेगूसराय:  बेगूसराय में सुबह-सुबह जुआ खेलने को लेकर हुई दो गुटों में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में 4 लोगों को गोली लगी। इसमें एक पक्ष के दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोगों की हालत गंभीर है। घटना लोहिया नगर थाना क्षेत्र बाघी वार्ड नंबर 25 की है। गुरुवार देर रात कुछ बदमाश जुआ खेल रहे थे। शुक्रवार सुबह होते ही दोनों गुटों में खेल के दौरान विवाद हो गए। इसी दौरान एक गुट के कुछ बदमाश ताबड़तोड़ गोलीबारी करने लगे। विरोध में दूसरे गुटों के बदमाशों ने भी गोलीबारी की। इसमें इसमें एक गुट के दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दूसरे गुट के दो बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले गए। दोनों की हालत गंभीर है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, दो लोगों की मौत हुई है। घटनास्थल 9 कारतूस, 3 खोखा, गांजा का पुड़िया और चिलम बरामद हुआ है। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। अपराधियों की गिरफ्तारी के छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

मृतकों की पहचान सिंहौल थाना क्षेत्र नागदाह के रहने वाले भुनेश्वर महतो का पुत्र किशोर कुमार (29) एवं अरुण महतो का पुत्र पंकज कुमार (42) के रूप में हुई, जबकि घायलों में लोहिया नगर थाना क्षेत्र के बाघी वार्ड वार्ड नंबर 25 निवासी राजकुमार सिंह के पुत्र बाबुल और मुरारी के रूप में हुई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि दीपावली की मध्य रात्रि से ही बाघी में कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। जुआ खेलते-खेलते रात से सुबह हो गई। इसी क्रम दोनों गुटों में विवाद हुआ। देखते ही देखते दोनों ओर से गोलीबारी होने लगी। इसमें दो लोगों की मौत हो गई। लोगों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और हत्यारों की गिरफ्तारी करे। लोगों जुआ खेलने वाले बदमाशों की गिरफ्तारी की भी मांग की है। उनका कहना है कि बेगूसराय में जुआ गिरोह सक्रिय है।

रिपोर्ट- सुमन कुमार झा

Suman kumar jha

Digital media network of Bihar. the latest news in hindi including breaking news , top headlines , latest video on elections , local city wise coverage and more on👇🏻 website:– www.thesamacharexpress.com

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने