![]() |
दिनांक 02.09.2021
‘‘ दरभंगा - समस्तीपुर रेलखण्ड पर रेल यातायात बाधित ’’
समस्तीपुर मंडल के दरभंगा - समस्तीपुर रेलखण्ड के अंतर्गत थलवारा - हायाघाट के मध्य पुल संख्या 16(किलोमीटर 22/06-08) पर बाढ़ के पानी का जलस्तर बढ़ने के कारण दिनांक 31.08.2021 के 13.30 बजे से रेल यातायात बन्द कर दिया गया है। रेल यातायात बाधित होने के कारण इस रेलखण्ड पर चलने वाली निम्न गाड़ियों का रद्दीकरण/आंशिक समापन/मार्ग परिवर्तन किया गया है:-
रद्दीकरण:-
1. दिनांक 02.09.21 को समस्तीपुर से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 05589 समस्तीपुर - दरभंगा सवारी गाड़ी
2. दिनांक 02.09.21 को दरभंगा से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 05590 दरभंगा - समस्तीपुर सवारी गाड़ी
3. दिनांक 02.09.21 को जयनगर से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 05549 जयनगर - पटना विशेष गाड़ी
4. दिनांक 02.09.21 को पटना से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 05550 पटना - जयनगर विशेष गाड़ी
5. दिनांक 02.09.21 को समस्तीपुर से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 05593 समस्तीपुर - जयनगर सवारी गाड़ी
6. दिनांक 02.09.21 को जयनगर से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 05594 जयनगर - समस्तीपुर सवारी गाड़ी
7. दिनांक 03.09.21 को भागलपुर से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 05553 भागलपुर - जयनगर विशेष गाड़ी
8. दिनांक 02.09.21 को जयनगर से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 05554 जयनगर - भागलपुर विशेष गाड़ी
9. दिनांक 02.09.21 को जयनगर से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 05284 जयनगर - मनिहारी विशेष गाड़ी
10. दिनांक 02.09.21 को मनिहारी से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 05283 मनिहारी - जयनगर विशेष गाड़ी
11. दिनांक 02.09.21 को जयनगर से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 03225 जयनगर - राजेन्द्रनगर विशेष गाड़ी
12. दिनांक 02.09.21 को राजेन्द्रनगर से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 03226 राजेन्द्र नगर - जयनगर विशेष गाड़ी
13. दिनांक 02.09.21 को सहरसा से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 03227 सहरसा - राजेन्द्रनगर विशेष गाड़ी
14. दिनांक 02.09.21 को राजेन्द्र नगर से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 03228 राजेन्द्रनगर - सहरसा विशेष गाड़ी
आंशिक समापन:-
1. दिनांक 01.09.21 को सियालदह से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 03185 सियालदह - जयनगर विशेष गाड़ी का आंशिक समापन बरौनी में।
2. दिनांक 01.09.21 को अमृतसर से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 04650 अमृतसर - जयनगर विशेष गाड़ी का आंशिक समापन समस्तीपुर में।
3. दिनांक 01.09.21 को लोकमान्य तिलक टर्मिनल से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 01061 लोकमान्य तिलक टर्मिनल विशेष गाड़ी का आंशिक समापन मुजफ्फरपुर में।
4. दिनांक 01.09.21 को अमृतसर से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 04652 अमृतसर - जयनगर विशेष गाड़ी का आंशिक समापन मुजफ्फरपुर में।
5. दिनांक 31.08.21 को सिकन्दराबाद से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 07007 सिकन्दराबाद - दरभंगा विशेष गाड़ी का आंशिक समापन समस्तीपुर में।
6. दिनांक 01.09.21 को पुणे से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 01033 पुणे – दरभंगा विशेष गाड़ी का आंशिक समापन समस्तीपुर में।
आंशिक प्रस्थान:-
1. दिनांक 02.09.21 को जयनगर से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 03186 जयनगर - सियालदह विशेष गाड़ी जयनगर के स्थान पर बरौनी से सियालदह के लिए प्रस्थान करेगी।
2. दिनांक 03.09.2021 को जयनगर से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 04649 जयनगर - अमृतसर विशेष गाड़ी जयनगर के स्थान पर समस्तीपुर से अमृतसर के लिए प्रस्थान करेगी।
3. दिनांक 03.09.21 को जयनगर से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 01062 जयनगर - लोकमान्य तिलक टर्मिनल विशेष गाड़ी जयनगर के स्थान पर मुजफ्फरपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनल के लिए प्रस्थान करेगी।
4. दिनांक 03.09.2021 को जयनगर से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 04651 जयनगर - अमृतसर विशेष गाड़ी जयनगर के स्थान पर मुजफ्फरपुर से अमृतसर के लिए प्रस्थान करेगी।
5. दिनांक 03.09.2021 को दरभंगा से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 07008 दरभंगा - सिकन्दराबाद विशेष गाड़ी दरभंगा के स्थान पर बरौनी से सिकन्दराबाद के लिए प्रस्थान करेगी।
6. दिनांक 03.09.21 को दरभंगा से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 01034 दरभंगा - पुणे विशेष गाड़ी दरभंगा के स्थान पर समस्तीपुर से पुणे के लिए प्रस्थान करेगी।
मार्ग परिवर्तन:-
1. दिनांक 02.09.2021 को दरभंगा से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 02569 दरभंगा - नई दिल्ली विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग दरभंगा - समस्तीपुर - मुजफ्फरपुर -छपरा - गोरखपुर के स्थान पर दरभंगा -सीतामढ़ी - सिकटा- नरकटियागंज - गोरखपुर होकर चलायी जायेगी।
2. दिनांक 01.09.2021 को नई दिल्ली से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 02570 नई दिल्ली - दरभंगा विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग गोरखपुर - मुजफ्फरपुर - समस्तीपुर - दरभंगा के स्थान पर गोरखपुर- नरकटियागंज - सिकटा - सीतामढ़ी - दरभंगा होकर चलायी जायेगी।
3. दिनांक 02.09.2021 को दरभंगा से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 02565 दरभंगा - नई दिल्ली विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग दरभंगा - समस्तीपुर - मुजफ्फरपुर -छपरा - गोरखपुर के स्थान पर दरभंगा -सीतामढ़ी - सिकटा- नरकटियागंज - गोरखपुर होकर चलायी जायेगी।
4. दिनांक 01.09.2021 को नई दिल्ली से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 02566 नई दिल्ली - दरभंगा विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग गोरखपुर - मुजफ्फरपुर - समस्तीपुर - दरभंगा के स्थान पर गोरखपुर- नरकटियागंज - सिकटा - सीतामढ़ी - दरभंगा होकर चलायी जायेगी।
5. दिनांक 02.09.2021 को जयनगर से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 02561 जयनगर - नई दिल्ली विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग दरभंगा - समस्तीपुर - मुजफ्फरपुर के स्थान पर दरभंगा -सीतामढ़ी - मुजफ्फरपुर होकर चलायी जायेगी।
6. दिनांक 01.09.2021 को नई दिल्ली से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 02562 नई दिल्ली - जयनगर विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग मुजफ्फरपुर - समस्तीपुर - दरभंगा के स्थान पर मुजफ्फरपुर- सीतामढ़ी - दरभंगा होकर चलायी जायेगी।
7. दिनांक 02.09.2021 को कोलकता से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 05233 कोलकता - दरभंगा विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग समस्तीपुर - दरभंगा के स्थान पर समस्तीपुर - मुजफ्फरपुर -सीतामढ़ी - दरभंगा होकर चलायी जायेगी।
8. दिनांक 01.09.2021 को हावड़ा से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 03043 हावड़ा - रक्सौल विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग समस्तीपुर - दरभंगा - सीतामढ़ी के स्थान पर समस्तीपुर - मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी होकर चलायी जायेगी।
9. दिनांक 02.09.2021 को रक्सौल से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 03044 रक्सौल - हावड़ा विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग सीतामढ़ी -दरभंगा - समस्तीपुर के स्थान पर सीतामढ़ी – मुजफ्फरपुर- समस्तीपुर होकर चलायी जायेगी।
10. दिनांक 02.09.2021 को दरभंगा से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 05211 दरभंगा - अमृतसर विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग दरभंगा - समस्तीपुर - मुजफ्फरपुर - नरकटियागंज के स्थान पर दरभंगा -सीतामढ़ी – सिकटा- नरकटियागंज होकर चलायी जायेगी।
11. दिनांक 01.09.2021 को अमृतसर से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 05212 अमृतसर - दरभंगा विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग नरकटियागंज - मुजफ्फरपुर - समसतीपुर - दरभंगा के स्थान पर नरकटियागंज - सिकटा -सीतामढ़ी - दरभंगा होकर चलायी जायेगी।
12. दिनांक 02.09.2021 को रक्सौल से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 02545 रक्सौल - लोकमान्य तिलक टर्मिनल विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग सीतामढ़ी - दरभंगा - समस्तीपुर के स्थान पर सीतामढ़ी - मुजफ्फरपुर- समस्तीपुर होकर चलायी जायेगी।
13. दिनांक 01.09.2021 को श्री माता वैष्णो देवी कटरा से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 05656 श्री माता वैष्णो देवी कटरा - कामख्या विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग सीतामढ़ी - दरभंगा - समस्तीपुर के स्थान पर सीतामढ़ी - मुजफ्फरपुर- समस्तीपुर होकर चलायी जायेगी।
14. दिनांक 02.09.2021 को जयनगर से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 05563 जयनगर -उधना विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग दरभंगा -समस्तीपुर के स्थान पर दरभंगा - सीतामढ़ी - मुजफ्फरपुर - समस्तीपुर होकर चलायी जायेगी।