*बरसात व उमस भरी गर्मी जनपद में सर्पदंश की घटनाएं बढ़ गई हैं। सांप के काटने से इन दिनों लोगों की जान चली जा रही है।*
खगड़िया सदर : गंगौर थाना क्षेत्र के बेला सिमरी गांव में सर्पदंश से 45 वर्षीय पशुपति महतो की मौत हो गई। बुधवार की शाम में लगभग 6 बजे वह मां भगवती के प्रांगण में बैठा था इसी बीच उनके पैर के नीचे सांप आ गया। पशुपति महतो हाथो में काट लिया सर्प को देखते ही उनके होश उड़ गए। इसकी जानकारी होते ही घर वाले पहुंच गए।
इधर पशुपति महतो को इलाज के लिए निजी अस्पताल जलकौरा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।