TOP CITIES OF BIHAR : बिहार में तेजी से विकास कर रहा है ये शहर

बिहार बदल रहा है।बिहार में विकास की रफ्तार तेज हुई है।अब हमारा बिहार भी तरक्की की सीढ़ियां चढ़ रहा है।राज्य के हर जिले में बदलाव देखा जा सकता है।लाइफ स्टाइल अच्छा हुआ है।गांव में भी विकाश हुआ और शहर के साथ कंधे से कंधा मिला कर चल रहा है।मल्टीप्लेक्स,ब्रांड, मॉल आदि बिहार के कई जिले में खुल रहे हैं।कई जिलों में मेट्रो शहर जैसा आनंद बिहार में मिल रहा है।बाहर से बिहार आने वाले टूरिस्ट(TOURIST) की संख्या में भी इजाफा हुआ है।विकास के इस दौर में आइए जानते हैं उन जिलों को जहां विकाश तेजी से हो रहा है।

PATNA

पटना बिहार की राजधानी है।यह राज्य का सबसे बड़ा शहर भी है।बिहार का सबसे विकसित जिला है पटना।इसे फ्लाईओवर सिटी भी कहा जाता है।पटना शहर में आपको ,मॉल ,मल्टीप्लेक्स ,फ़ूड जोन बड़े बड़े ब्रांड के शोरूम बड़े आराम से मिल जायेंगे।शहर के बीच में ऐतिहासिक गांधी मैदान है।यहाँ का गोलघर और चिड़ियाघर बहुत फेमस है। इस शहर में एक एयरपोर्ट है और जल्द ही यहाँ मेट्रो की सुविधा भी देखने को मिलेगी।


 MUZAFFARPUR

मुजफ्फरपुर उत्तर बिहार का सबसे बड़ा शहर है। इसे बिहार की आर्थिक राजधानी(Financial capital of Bihar) भी कहा जाता है।मुजफ्फरपुर का शाही लीची देश विदेश में फेमस है।यह शहर इन्फ्रास्ट्रक्चर ग्रोथ में तेजी से आगे बढ़ रहा है।शहर में आपको ,मॉल ,मल्टीप्लेक्स ,फ़ूड जोन बड़े बड़े ब्रांड के शोरूम मिल जायेंगे।


GAYA

गया बिहार का बहुत लोकप्रिय एवं धर्मिक शहर है।जिले की आबादी 44 लाख है। इस शहर में भी आपको वह सभी सुविधाएं मिल जाएगी जो एक मेट्रो शहर में मिलता है।गया शहर को बिहार का दूसरा सबसे बड़ा जिला माना जाता है। यहाँ सबसे जयादा विदेशी पर्यटक भगवन बुद्ध के दर्शन करने आते हैं।

BHAGALPUR

भागलपुर बिहार का वो शहर है जो देश में काफी फेमस है।30 लाख आबादी वाला यह शहर काफी तेज़ी से विकाश की ओर अग्रसर है।भागलपुर स्मार्ट सिटी में बड़े ब्रांड क शोरूम,कॉलेज,स्ट्रीट फूड,बड़े माल आदि मिल जाएंगे। इस शहर को सिल्क सिटी के नाम से भीं जाना जाता है।इस शहर में स्थित विक्रमशिला विश्वविद्यालय को बिहार का गौरव भी कहा जाता है।

DARBHANGA

दरभंगा बिहार का ऐतिहासिक जिला है। दरभंगा को मिथला का दिल भी कहा जाता है।दरभंगा में एयरपोर्ट शुरू होने के बाद शहर में विकास की रफ्तार और तेज हुई है।40 लाख आबादी वाले यह शहर अपनी प्राचीन संस्कृति और बौद्धिक परंपरा के लिये विख्यात रहा है।इसके अलावा यह शहर आम और मखाना के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है।

BEGUSARAI

बेगूसराय देश का चर्चित जिला है।बेगूसराय को बिहार का इंडस्ट्रियल(Industrial capital of Bihar) और फाइनेंशियल केप्टल भी कहा जाता है।पटना के बाद बेगूसराय का प्रति व्यक्ति आय(Per Capita Income) सबसे ज्यादा है।30 लाख आबादी वाला यह जिला औधौगिक क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है।शहर में बड़े मॉल, ब्रांड,स्ट्रीट फूड आदि मिलेंगे।बेगूसराय का कावर झील पूरी दुनिया में फेमस है।

Suman kumar jha

Digital media network of Bihar. the latest news in hindi including breaking news , top headlines , latest video on elections , local city wise coverage and more on👇🏻 website:– www.thesamacharexpress.com

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने