खगड़िया : जिले के सदर प्रखण्ड अन्तर्गत बेला सिमरी पंचायत के विवेक कुमार उर्फ बिट्टू सिंह, पिता शशि सिंह की चेन्नई में संदेहास्पद स्थिति में मौंत हो गई है। मृतक के दोस्त ने फोन कर मृतक के भाई को बताया कि उसका भाई बिट्टू कुमार ने सुसाइड अटेम्प्ट कर लिया है और हॉस्पिटल में उसकी मौंत हो गई है। उसके बाद मृतक के घर व गांव में कोहराम मच गया।
बताया जा रहा है की मृतक विवेक कुमार उर्फ बिट्टू सिंह अपने दोस्त प्रियम सिंह, पिता चित्तरंजन सिंह, ग्राम लालपुर, प्रखण्ड चौथम, जिला खगड़िया के कहने पर हीं उसके साथ एक महीने पहले चेन्नई गया हुआ था। जिसके बाद चेन्नई में उसकी सन्देहास्पद स्थिति में मौंत हो गई है।
इधर परिजन, मृतक के दोस्त प्रियम सिंह, पिता चित्तरंजन सिंह, ग्राम लालपुर, प्रखण्ड चौथम, जिला खगड़िया के ऊपर हत्या करवाने का आरोप लगाया है। मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक विवेक कुमार उर्फ बिट्टू सिंह का उसके दोस्त प्रियम सिंह की बहन प्रियांशी सिंह से लम्बे समय अफेयर चला रहा था मृतक का प्रियम सिंह के घर आना जाना था। चेन्नई जाने से पहले मृतक प्रियांशी सिंह से भागलपुर में मिला भी था। यह बातें मृतक के दोस्त प्रियम सिंह को सहन नही हुआ और उन्होंने उसी समय से हत्या की मंसा से मृतक विवेक कुमार उर्फ बिट्टू सिंह को चेन्नई ले गया और ऑनर किलिंग की घटना को अंजाम दिया है
आनन फानन में मृतक परिजन चेन्नई के लिए रवाना हो चुके हैं।
अभी अभी जानकारी मिली है कि, मृतक के दोस्त प्रियम सिंह ने एक आत्महत्या का नोट भी मृतक के भाई अभिषेक कुमार उर्फ मन्नू सिंह को दिया है, मन्नू सिंह का कहना है की इस नोट में मेरे भाई का लिखावट नही है।
मन्नू सिंह ने अपने परिजनों को फोनकर बताया कि चेन्नई पुलिस हमलोगों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है, पुलिस हमारी मदद बिल्कुल नही कर रही है। पुलिस का कहना है कि तुमलोग उत्तर के हो और हम दक्षिण के…
अद्यतन जानकारी के लिए जुड़े रहें बिहार समाचार न्यूज़ के साथ