देश की 15वीं राष्ट्रपति बनेंगी द्रौपदी मुर्मू,तीसरे राउंड में ही मिले 5.77 लाख वोट, बिहार के इस महाविद्यालय में जीत को लेकर मना जश्न

डेस्क। देश को 15वां राष्ट्रपति मिल गया है। यशवंत सिन्हा को हराकर द्रौपदी मुर्मू ने 2022 का राष्ट्रपति चुनाव जीत रही हैं। बताया जा रहा कि द्रौपदी मूर्मु ने राष्ट्रपति चुनाव जीत भी लिया है। उन्होंने यशवंत सिन्हा को कई लाख वोट से हराया है। बता दें कि अब तक द्रौपदी मूर्मु को टोटल 5 लाख 77 हजार 777 वोट मिले हैं। वहीं यशवतंत सिन्हा को 206162 वोट मिले। इसके साथ ही NDA की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू देश की 15 वीं राष्ट्रपति होंगी। वे देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति होंगी। मुर्मू ने विपक्षी प्रत्याशी यशवंत सिन्हा को तीसरे राउंड में ही हरा दिया। मुर्मू को जरूरी इलेक्टोरल वोट का 50 फीसदी मत तीसरे राउंड में ही मिल गया। 21 जुलाई की सुबह से काउंटिंग चल रही थी। जिसमें आखिरी राउंड में भी वही आगे चल रहीं थी। जिसके बाद उनके राष्ट्रपति बनने पर मुहर लग जाएगा।

बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव में पहले राउंड के वोटों की गिनती पूरी हुई थी। जिसमें सांसदों के वोटों की गिनती हुई है। चुनाव अधिकारी ने बताया कि द्रौपदी मुर्मू को 540 और यशवंत सिन्हा को 208 सांसदों का वोट मिला। वहीं 15 वोट रद्द हो गए हैं।द्रौपदी मुर्मू का वोट वैल्यू 3 लाख 78 हजार है जबकि यशवंत सिन्हा का वोट वैल्यू 1 लाख 45 हजार 600 है। संसद के कमरा नंबर 63 में सांसदों के वोटों की गिनती पूरी होने के बाद अब राज्यों के वोटों की काउंटिंग शुरू हो गई है। इसके बाद जीते हुए प्रत्याशी का ऐलान किया जाएगा।

बता दें कि उन्हें 2022 राष्ट्रपति चुनाव में यशवंत सिन्हा के खिलाफ भाजपा ने अपना उम्मीदवार गोषित किया था। वह इससे पहले झारखंड की पहली महिला राज्यपाल के रूप में पदस्थ थी। मुर्मू को भारत सरकार के द्वारा Z+ सुरक्षा प्राप्त है। द्रौपदी मुर्मू ने भाजपा में रहते हुए कई प्रमुख भूमिकाएँ निभाईं है, उन्होंने एसटी मोर्चा पर राज्य अध्यक्ष और मयूरभान के भाजपा जिलाध्यक्ष के रूप में कार्य किया है।

वहीं रामवृक्ष बेनीपुरी महिला महाविद्यालय मे द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर शिक्षकों और छात्राओ ने एक साथ एक दुसरे को अबीर-गुलाल लगाकर,दीप जलाकर,ढोल-ताशा बजाकर और मिठाई खिलाकर एक साथ होली और दिवाली मनाया। छात्राओं के हाथों मे खुशी के साथ राष्ट्रपति मुर्मू की तस्वीर लेकर भारत माता की जय और महिलाओं का सम्मान भारत की पहचान के खूब नारे भी लगाये।

प्राचार्य डॉ ममता रानी ने कहा कि देश मे पहली बार आदिवासी समाज से आनेवाली एक साधारण परिवार की महिला को देश के सर्वोच्च पद पर आसीन होने से हम महिलाओ का मान बढा है। हम सब सब अहलादित है। भारत सदा से महिलाओ को पूजता आया है हम देश को भारत माता कहते हैं और आदिवासी महिला के राष्ट्रपति चुने जाने से महिलाओ का सम्मान भारत की सभ्यता और संस्कृति का भी मान पूरे विश्व मे बढा है।


Suman kumar jha

Digital media network of Bihar. the latest news in hindi including breaking news , top headlines , latest video on elections , local city wise coverage and more on👇🏻 website:– www.thesamacharexpress.com

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने