डेस्क। पटना एयरपोर्ट पर कल रात भयंकर हड़कंप मच गया। जब एक युवक ने फ्लाइट में बैठने के बाद उड़ान भरने से कुछ मिनट पहले एक बात बोल दी। युवक ने कहा कि उसके पास बम है। उसे इस फ्लाइट से उतार दीजिए। सबको उतार दीजिए। पटना से दिल्ली जाने के लिए निकला 24 साल के युवक ने कहा- ‘मुझे नीचे उतारिए, मेरे पास बम है। बाकी सबको भी उतारिए।’
जिसके बाद फ्लाइट और एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यह ड्रामा गुरुवार रात 8.20 पर हुआ। जिसके बाद दिल्ली जाने के लिए कुल 134 पैसेंजर्स को फ्लाइट से नीचे उतारा गया। सभी का सामान एक तरफ किया गया। वहीं जिसने इस बम होने की बात का दावा किया उस युवक का नाम ऋषि चंद सिंह बेदी है। बताया जा रहा कि वह अपने पिता गुरप्रीत सिंह और मां परमजीत कौर के साथ पटना से दिल्ली जा रहा था। वह बिहार में जॉब करता है।
फ्लाइट में बम होने की बात पता चलते ही पायलट ने इसकी जानकारी ATC को दी। जिसके बाद सुरक्षा में तैनात CISF टीम को अलर्ट किया गया। फिर मामले की जानकारी पटना के DM और SSP को दी गई। कुछ समय में ही पुलिस की बम और डॉग स्क्वाड की टीम एयरपोर्ट पहुंच गई। DM और SSP भी आए। युवक को हिरासत में लिया गया। उससे पूछताछ की जा रही। बताया जा रहा कि युवक का दिमाग ठीक नहीं है। हालांकि इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है।
वहीं फ्लाइट आधी रात से ज्यादा वक्त बीतने के बाद भी फ्लाइट उड़ान नहीं भर पाई। जिसके बाद आज सुबह 9 बजे फ्लाइट ने उड़ान भरी। युवक को डिटेन किया गया। उससे पूछताछ की जा रही। यात्रियों के बैग और सामान को चेक किया गया। जिसमें हालांकि कुछ नहीं मिला है।