बेगूसराय में ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मामला तेघड़ा थाना क्षेत्र के मरसौति पेट्रोल पंप के पास की है। मृतक युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के कानपुर के यशोदा नगर के रहने वाले अंकित कुमार के रूप में की गई है।
परिजन महेश सिंह ने बताया कि बनारस से बिस्कुट लोड कर बेगूसराय के तेघरा मरसौति सोमवार की देर शाम पहुंचे थे। उसी दौरान अंकित कुमार नीचे उतर कर गाड़ी को पीछे की ओर इशारा दे रहा था। उसी दौरान ट्रक ने आगे से उसे जबरदस्त धक्का मार दिया। धक्का लगते ही अंकित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायलावस्था में वहां पर मौजूद मजदूर एवं स्थानीय लोगों द्वारा एक निजी अस्पताल ले जाया जा रहा था। जहां रास्ते में अंकित कुमार ने दम तोड़ दिया। फिलहाल इस घटना के बाद मौके पर तेघड़ा थाने की पुलिस पहुंचकर शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक अंकित कुमार पिछले 3 महीने से कंटेनर पर उप चालक के रूप में कार्यरत था। अंकित कुमार घर का इकलौता पुत्र था।