बिहार: भरी सभा में महिला का चीरहरण, पंचायत के फरमान पर बांस को ग’र्म किया… अ’धमरा होने तक सरेआम पीटते रहे, ये पंचायत या कौरवों की सभा मधेपुरा में दु’ष्कर्म नहीं कर सके तो महिला को चरित्रहीन बताया, पीड़िता बोली-मैं जान बचाने के लिए भागी तो साड़ी खींचकर अर्द्धनग्न कर दिया : मधेपुरा में एक महिला को सार्वजनिक तौर पर न केवल पी’टा गया बल्कि उसका चीरहरण भी किया गया। यह करतूत पूरे गांव के सामने की गई। महिला का गुनाह यह था कि उसने दुष्कर्म की कोशिश कर रहे कुछ लोगों का विरोध किया था। पंचों के इस फरमान के बाद भरी सभा में पहले लकड़ी ज’लाई गई। उसमें बांस का डं’डा गर्म किया गया। फिर महिला को उसी डंडे से उसे बे’होश होने तक पी’टा गया।
काफी देर बाद कुछ महिलाओं ने उसे बचाया। मधेपुरा के एसपी राजेश कुमार ने कहा कि जानकारी मिलने के बाद पुलिस को पीड़ित पक्ष का बयान लेने के लिए भेजा गया। सभी आरोपियाें की गिरफ्तारी के लिए टीम को छापेमारी करने का आदेश दिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।