बिहार: MA पास लड़की ने शादी के लिए आए लड़के से मांगा रिजल्ट, लड़का नहीं दिखा पाया तो तोड़ दी शादी, अब लड़का पहुंच गया यूनिवर्सिटि

 

डेस्क। बिहार में एक एमए पास लड़की ने लड़के का रिश्ता इसलिए ठुकरा दिया। क्योंकि वह अपना स्टडी सर्टिफिकेट नहीं दिखा पाया। लड़की अपना रिजल्ट नहीं दिखा पाया तो लड़की ने उससे शादी करने से मना कर दिया। लड़के ने सारा एग्जाम अच्छे से दिया लेकिन सब्सिडियरी की एग्जाम उसने किसी गलत सब्जेक्ट में दे दी जिसके कारण उसे रिजल्ट नहीं मिला।

मुंगेर के रहने वाला युवक टीएमबीयू से संबद्ध एक कालेज में (सत्र : 2011-14) अर्थशास्त्र विषय का छात्र रहा था। तब उसने सारी परीक्षाएं समय पर दीं, किंतु उसने सब्सिडियरी की परीक्षा गलत विषय में दे दी। तब के सत्र का रिजल्ट भी प्रकाशित भी हो गया। बावजूद 11 साल में उसने अपने रिजल्ट को लेकर कभी भी विवि जाकर सुधार की पहल नहीं की। जिसका खामियाजा उसे अब भुगतना पड़ा कि लड़की ने उससे शादी करने से मना कर दिया।


लड़के ने कहा कि शादी के लिए सब तैयार थे। इस बीच लड़की पक्ष ने उससे बीए का मूल प्रमाण पत्र और पार्ट थ्री का अंक पत्र देखने को मांगा। युवक के मुताबिक तभी मामला फंस गया। मूल प्रमाण पत्र उसके पास था नहीं, जबकि अंक पत्र में भी रिजल्ट पेंडिंग था। उसे देखकर लड़की ने रिजल्ट को फर्जी बता दिया और शादी तोड़ दी। युवक अपनी व्यथा बताते हुए निराश हो गया।

बता दें कि लड़की शुक्रवार को वह सारे दस्तावेजों के साथ विवि के परीक्षा विभाग पहुंचा था। उसने परीक्षा नियंत्रक डा. अरुण कुमार सिंह को सारी कहानी बताते हुए सुधार की गुहार लगाई। उसने परीक्षा नियंत्रक से कहा कि पेंडिंग रिजल्ट के कारण ही खगडिय़ा की रहने वाली एमए पास लड़की ने उससे शादी से इंकार कर दिया।

Suman kumar jha

Digital media network of Bihar. the latest news in hindi including breaking news , top headlines , latest video on elections , local city wise coverage and more on👇🏻 website:– www.thesamacharexpress.com

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने