बेगूसराय: डबल मर्डर से दहला बेगूसराय ,प्रेमी प्रेमिका की हत्या, शव क़ो रेलवे ट्रैक पर फेंका, विरोध में हायवे जाम प्रेमी प्रेमिका की हत्या

 
बेगूसराय:मंगलवार की अहले सुबह बरौनी कटिहार रेलखंड पर लाखो ओपी इलाके स्थित साईं की मंदिर से उत्तर एक युवक और युवती का क्षत विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई।प्रथमदृष्टया अपराधियों के द्वारा दोनों की हत्या करने की बात ही सामने आई है।दोनों शवों की शिनाख्त कर ली गई है और रेल पुलिस तथा स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

सुबह में रेलवे ट्रैक पर मिला शव 

इसके बाद करीब तीन बजे रात्रि पुत्री नहीं मिलने की जानकारी लाखो थाना पुलिस को दी। सुबह में दोनों की शव रेलवे ट्रैक पर पाया गया। मृतका की मां ने बताया कि नुनुबाबू पासवान उनका ट्रैक्टर चलाता था, लेकिन दस दिन पहले उसे हटा दिया गया था। क्योंकि उसकी गतिविधि ठीक नही थी। वह कई बार मेरी पुत्री को कागज में कुछ लिखकर दिया था।

लड़के के परिवार ने हत्‍या का जड़ा आरोप 

युवक की हरकतों की जानकारी परिवार के सदस्यों को हो चुकी थी। पुलिस ने इस मामले में लड़की के माता-पिता को हिरासत में लिया है। इस मामले में मृतक नुनुबाबू पासवान के स्वजनों ने हत्या का आरोप लगाकर एनएच 31 को जाम कर दिया है।


पुलिस के दावे से भी शक गहराया 

इस बाबत एसआई रामाकांत सिंह ने बताया राजा डुमरी का निवासी था नुनू बाबू लड़का की पहचान ओपी क्षेत्र के राजा डुमरी गांव निवासी श्यामदेव पासवान के पुत्र नुनूबाबू पासवान के रूप में हुई है। वह खतोपुर हैमरा टोला के किसान परिवार के घर ट्रैक्‍टर चलाया करता था। पुलिस घटनास्थल पर हर गतिविधि की जांच पड़ताल कर रही है। लड़की की मां पूर्व सरपंच हैं। 

पूरी रात तलाशते रहा परिवार 

मृतका की मां पूर्व सरपंच ने बताया कि दीपावली की रात करीब दो बजे उसकी पुत्री घर में नही थी। इसके बाद उसकी खोजबीन शुरू की गई। उसके नहीं मिलने पर हमलोग दस आदमी के साथ श्यामदेव पासवान के घर पर गए और पूछा कि नुनुबाबू कहां है, मेरी पुत्री घर में नही है। इसके बाद श्यामदेव पासवान स्कर्पियो से हमलोगों के साथ वे अपनी बेटी के यहां मटिहानी थाना क्षेत्र के सफापुर गांव गया। लेकिन वहां भी मेरी बेटी और नुनुबाबू पासवान नहीं था।







Suman kumar jha

Digital media network of Bihar. the latest news in hindi including breaking news , top headlines , latest video on elections , local city wise coverage and more on👇🏻 website:– www.thesamacharexpress.com

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने