*अधिवक्ता दिवस पर अधिवक्ताओं के अधिकार कर्तव्य पर हुई गंभीर चर्चा*
*खगड़िया*, देश बचाओ अभियान फरकिया मिशन के तत्वाधान में संपर्क कार्यालय में प्रथम राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद का 138 वां जयंती मनाया गया।
इस अवसर पर इनके प्रतिमा पर माल्यार्पण पुष्पांजलि समर्पित कर कोटि कोटि नमन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि राजेंद्र बाबू सच्चे अर्थों में प्रथम राष्ट्रपति, भारत रत्न, महान स्वतंत्रता सेनानी, अधिवक्ता व सादगी का प्रतिमूर्ति थे। इनका जन्म बिहार के सिवान जिले के जीरादेई गांव में 3 12 1884 को हुआ था , तथा निधन 28 2 1963 को पटना में हुआ। वे प्रारंभिक शिक्षा में वर्गों में सदैव प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होते थे। वह कुशाग्र बुद्धि के धनी थे। भारतीय संविधान निर्माण में इनका योगदान भी उल्लेखनीय रहा।
वही राजेंद्र प्रसाद के जन्म दिवस को "अधिवक्ता दिवस" के रूप में भी मनाते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नागेश्वर प्रसाद, अधिवक्ता डॉ कमल किशोर यादव, मधुबाला, मुन्ना रजक, चंद्रेश्वर सिंह आदि ने अधिवक्ताओं के अधिकार कर्तव्य पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डालते हुए राजेंद्र बाबू से सादगी पूर्ण जीवन जीने का संकल्प लिया।