यह फ्लाईओवर कपस्या से पहले शुरू होकर जेल गेट के बाद तक बनेगी
बेगूसराय ,बिहार : बेगूसराय शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए भारत सरकार के राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय उच्च पथ 31 पर बनने वाले फोरलेन एलिवेटेड फ्लाईओवर परियोजना का शिलान्यास होने जा रहा है।
यह बेगूसराय शहर के बढ़ते आकार और ट्रैफिक के दबाव के कारण अति आवश्यक हो गया था। 256 करोड़ की लागत से बनने वाले इस एलिवेटेड फ्लाईओवर कुल लंबाई 4 किलोमीटर होगी। यह फ्लाईओवर कपस्या से पहले शुरू होकर जेल गेट के बाद तक बनेगी जिसमें पैदल यात्रियों के लिए अलग से व्यवस्था होगी। आधुनिक तकनीक से युक्त इस फ्लाईओवर के लिए केंद्रीय मंत्री एवं स्थानीय सांसद गिरिराज सिंह ने फोरलेन के बजट के बाद ने सक्रिय पहल एवं प्रभाव के कारण अतिरिक्त योजना बजट का प्रावधान कर इस फोरलेन को बेगूसराय शहर को जाम से मुक्ति के लिए पास करवाया।
भाजपा नेता सह सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर ने बताया कि शिलान्यास से पूर्व ही कंपनी के द्वारा तेजी से निर्माण हेतु सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। इसका विधिवत शिलान्यास होगा जिसमें केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को आमंत्रित किया गया है। यह फ्लाईओवर बेगूसराय शहर बढ़ती आबादी एवं ट्रैफिक के दबाव के कारण उत्पन्न समस्याओं के निराकरण में मददगार साबित होगा।यह जानकारी सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर ने दी हैं ।