73वां वन महोत्सव जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में आयोजित किया गया, जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में पौधों को लगाने और इसे बचाने की अपील की, मौके पर पौधारोपण भी किया गया....

 
बिहार समाचार न्यूज़। खगड़िया

खगड़िया: जिलाधिकारी खगड़िया डॉक्टर आलोक रंजन घोष की अध्यक्षता में 73वां वन महोत्सव-2022 जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान(डायट), संसारपुर में संपन्न हुआ। पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, बिहार सरकार के निर्देश के आलोक में वन प्रबंधन बेगूसराय द्वारा इस कार्यक्रम को आयोजित किया गया था।

इस अवसर पर डायट के प्रशिक्षण एवं मध्य विद्यालय रामगढ़ संसारपुर के बच्चों द्वारा आकर्षक रंगोली भी बनाया गया था। जिलाधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में अधिक से अधिक पौधे लगाने की सलाह देते हुए कहा कि सिर्फ पौधों को लगाना ही नहीं है, बल्कि इसे बचाए भी रखना है। पौधों को बचाकर ही हम पर्यावरण को संरक्षित रख सकते हैं। इसके साथ जल को भी बचाया जाना आवश्यक है और इसे किफायती तरीके से प्रयोग करना होगा। तभी हम पर्यावरण एवं जलवायु में परिवर्तन का सामना करने में सक्षम हो पाएंगे। उन्होंने वर्षाजल संचयन की आवश्यकता पर भी विशेष जोर दिया।जिलाधिकारी द्वारा वन महोत्सव के दौरान डायट संस्थान में पौधारोपण भी किया गया। उप विकास आयुक्त जिला वन पदाधिकारी एवं डाइट के प्रधानाचार्य ने भी पौधारोपण किया।

विभिन्न वक्ताओं ने भी पौधारोपण के महत्व पर प्रकाश डाला और उपस्थित श्रोताओं से पौधारोपण करने की अपील की। बिहार सरकार जल जीवन हरियाली मिशन के माध्यम से पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए जल के संचयन एवं वृक्षारोपण पर लगातार कार्य करते हुए जनजागृति लाने का कार्य कर रही है।



Suman kumar jha

Digital media network of Bihar. the latest news in hindi including breaking news , top headlines , latest video on elections , local city wise coverage and more on👇🏻 website:– www.thesamacharexpress.com

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने