खगड़िया में चिकित्सकों की मनमानी के कारण सदर अस्पताल खुद बीमार है।ऐसी बात नहीं है कि इसके इलाज की व्यवस्था नहीं की गई।स्वास्थ्य विभाग के सचिव,जिलाधिकारी एवं सिविल सर्जन के स्तर से व्यवस्था में सुधार करने को लेकर हर रोज प्रयास किया जा रहा है, परंतु परिणाम वहीं ढाक के तीन पात।
यहां सबकुछ मैनेज सिस्टम से चल रहा है।चिकित्सकों की मनमानी पर किसी भी अधिकारी का नियंत्रण नहीं है।कुल मिलाकर बीमार सदर अस्पताल का इलाज करने के लिए अबतक कोई डाक्टर नहीं मिल पाया है।रोस्टर के अनुसार 8 बजे सुबह से 2 बजे दोपहर तक डॉ का उपस्थिति का समय लिखा हुआ है।बावजूद 10 बजे तक महिला प्रसव कक्ष की डाॅ संजू कुमारी गायब है।
अन्य स्टाफ से पुछने पर बताया कि सीधे डीएम से जाकर पुछिए कि क्यों नहीं आती है डॉ अपने समय से।अब जिलाधिकारी महोदय ही बताएंगे कि वजह क्या है सदर अस्पताल की इतनी दैयनीय स्थिति...।।